शुगर के मरीज को सुबह नाश्ते में क्या लेना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Sat 10th Dec 2022 : 14:09

डायबिटीज है तो नाश्ते में खाएं ये चीजें

डायबिटीज के मरीज इन चीजों को करें नाश्ते में शामिल।
ऐसा नहीं कि डायबिटीज के रोगियों को बिल्कुल फीका खाना चाहिए। आप भी नाश्ते में कुछ हेल्दी और टेस्टी चीजों को शामिल कर सकते हैं। ये कुछ ऐसी चीजें हैं, जो डायबिटीज की समस्या को बढ़ाते नहीं हैं, बल्कि इन्हें खाना हेल्दी होता है।आजकल सबसे ज्यादा जिस बीमारी से लोग ग्रस्त हैं, वो है डायबिटीज। एक बार इस बीमारी की चपेट में आ गए, तो इसे ठीक करना मुश्किल है। बस इसे कंट्रोल में रखकर ही आप इससे होने वाले अन्य रोगों और साइड एफेक्ट्स से बचे रह सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने खानपान का खास ख्याल रखें। डायबिटीज के रोगियों को देर तक भूखा भी नहीं रहना चाहिए। इससे शरीर में ब्लड शुगर लेवल लो हो सकता है। ऐसे में रात में नहीं खाने के बाद सुबह के समय नाश्ता स्किप करना आपके लिए ठीक नहीं। डायबिटीज के रोगियों को कभी भी अपना नाश्ता स्किप नहीं करना चाहिए। नाश्ते में हेल्‍दी चीजों का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिलती है। ऐसा नहीं कि डायबिटीज के रोगियों को बिल्कुल फीका खाना चाहिए। आप भी नाश्ते में कुछ हेल्दी और टेस्टी चीजों को शामिल कर सकते हैं। ये कुछ ऐसी चीजें हैं, जो डायबिटीज की समस्या को बढ़ाते नहीं है, बल्कि इन्हें खाना हेल्दी होता है।

क्या डायबिटीज के मरीजों को केला खाना चाहिए, जानें यहां

डायबिटीज के मरीज इन चीजों को करें नाश्ते में शामिल

ओटमील

ओट्स में घुलनशील फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसका सेवन नाश्ते में करने से पेट देर तक भरा रहता है। इससे ब्‍लड शुगर का स्तर भी लो नहीं होता है। यदि आपको डायबिटीज है और वजन भी अधिक है, तो ओट्स से बनें व्यंजन आप खा सकते हैं। ओमेगा 3 फैटी एसिड, फोलेट और पोटैशियम से भरपूर ओटमील को आप लो फैट मिल्‍क के साथ पकाएं। चीनी की बजाय शहद मिला कर खाएं।
जौ

जौ का भी सेवन करने से डायबिटीक रोगियों को होता है फायदा। जौ में ओट्स के मुकाबले दोगुना प्रोटीन और आधी कैलोरी होती है इसलिए इसे ब्रेकफास्‍ट में खाना अच्‍छा माना गया है। डाइट्री फाइबर से भरपूर जौ भूख को कंट्रोल करता है। दिल से जुड़ी बीमारियों के होने के खतरे को भी कम करता है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत ही हेल्दी हैं ये 8 ड्रिंक्स, आज से ही कर दें पीना शुरू

लो फैट दही

सुबह या फिर दोपहर के समय आप लो फैट दही एक कटोरी खाएं। इसे खाने से इंसुलिन लेवल तुरंत नहीं बढ़ता है। इसमें प्रोटीन, कैल्‍शियम और अन्‍य पौष्‍टिक तत्‍व पाए जाते हैं। यह टाइप 2 डायबिटीज होने की संभावनाओं को भी काफी हद तक कम करता है।
अंडे की भुर्जी और टोस्‍ट

यदि आपको सुबह के समय अंडा खाना पसंद है, तो ऑमलेटी की बजाय अंडे की भुर्जी खाएं। इसे आप टोस्ट के साथ खा सकते हैं। अंडे में प्रोटीन, विटामिन डी और फैट होता है, जो एनर्जी लेवल को हाई रखता है। इससे आपको भूख जल्दी नहीं लगती है। उबला हुआ अंडा भी खा सकते हैं।

इन 6 चीजों का करेंगे सेवन, तो कंट्रोल में रहेगी डायबिटीज
फल और बादाम

बादाम खाने से टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों में ग्‍लाइसीमिक कंट्रोल में रहता है। लिपिड प्रोफाइल भी ठीक रहती है। आप चाहें तो चार-पांच बादाम और कुछ मौसमी फलों का सेवन साथ में करें। इससे शरीर में एंटीऑक्‍सीडेंट और अन्‍य जरूरी पोषक तत्‍व पहुंचेंगे जो डायबिटीज की समस्याओं को और ज्यादा बढ़ाते नहीं हैं। आप चाहें तो किसी डायटिशियन से संपर्क करके भी अपने लिए जरूरी डायट चार्ट के बारे में पूछ सकते हैं ताकि आपका ब्लड शुगर लेवल और डायबिटीज कंट्रोल में रहे।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info